29 जून अपरान्ह तीन बजे से खोरठा पत्रिका"सहिया" के कार्यालय प्रागंण में खोरठा भाषा साहित्य के मजबूत स्तंभ स्वनाम धन्य स्व. जनार्दन गोस्वामी "ब्यथित्" जी की पुण्यतिथि मनाने का भव्य आयोजन किया गया।खोरठा कहानीकार ,श्रेष्ठ रचनाकार श्रीमान् पंचम महतो जी और क्षेत्रीय लोकगीत कलाकार,स्वनाम धन्य बिन्देश्वरी पांडे"हँसमुख" जी के पवित्र स्वस्तिवाचन और शांति पाठ के दुंदुभी उच्चारण के संग कार्यक्रम का उदघाटन हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित किया गया।स्व.जनार्दन गोस्वामी"ब्यथित्"जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया तथा धूप,दीप जलाकर सम्मान प्रदर्शित किया गया। तत्पश्चात सभी उपस्थित साहित्यकार,एवं कलाकार सह आमंत्रित सुधि जनों ने एक,एक कर "ब्यथित्" जी की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित कर अपनी,अपनी श्रद्धा व्यक्त की। तत्पश्चात उपस्थित साहित्यकार,कलाकारों को एक,एक कर मंच पर बुलाकर शाॅल,माला,गुलाब की कली और भागवत गीता की एक,एक प्रति देकर सभी का सम्मान किया गया।इस वर्ष का## स्व.जनार्दन गोस्वामी"ब्यथित्"साहित्य,कला पुरस्कार सम्मान## वरिष्ठ खोरठा साहित्यकार,लोकगीत गायक,आकाशवाणी कलाकार ,गिरिडीह के श्रीमान् शिवनंदन पांडे "गरीब"जी को दिया गया।उन्हें इस सम्मान में बुके ,शाॅल,श्री फल, प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो और नगद 1001/-₹की राशि प्रदान की गयी।सभी रचनाकारों ने अपनी,अपनी रचना से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से सुनाम धन्य साहित्यकार,गीतकार,आकाशवाणी ,दूरदर्शन कलाकार मानीय सुकुमार विश्वकर्मा जी भेंडरा।साहित्यकार,गीतकार,पत्रकार,आकाशवाणी,दूरदर्शन कलाकार मानीय बासूबिहारी महतो जी नावाडीह।हास्य,व्यंग्य सम्राट खोरठा साहित्यकार स्वनाम धन्य गीतकार शांति भारत जी,भतुआ।खोरठा आंदोलन और पत्रकारिता से जुडे़ हुए स्वनाम धन्य ,साहित्यकार खोरठा पत्रिका"लुआठी"के सम्पादक और अनेक खोरठा पुस्तकों के प्रकाशन सम्पादन में सहायक मानीय गिरिधारी गोस्वामी"आकाशखूंटी"जी।वरिष्ठ साहित्यकार ,कहानीकार एवं अनेक सामिजिक तथा धार्मिक संस्थाओं से जुड़कर सामाजिक उत्थान कार्य करने वाले मानीय पंचम महतो जी।लोकगायक,अकेले पूरा मंच सम्हालने की क्षमता रखने वाले,क ई भाषाओं में गाने वाले क्षेत्रीय स्वनाम धन्य कलाकार मानीय बिंदेश्वरी पांडे जी। शांतिनिकेतन संगीत विश्वविद्यालय के शिष्य,क ई पुरस्कारों से सम्मानित शास्त्रीय संगीत गायक एवं शिक्षक स्वनाम धन्य कलाकार मानीय दीपनारायण गोस्वामी जी,साहित्यकार,गीतकार,गायक मानीय शंकर गोस्वामी जी, नवोदित,कलाकार,पत्रकार,शिक्षक एवं मीडिया चैनल एस 9 के प्रधान रिपोर्टर,सम्पादक ,प्रबंधक मानीय श्याम सुंदर केवट जी। शिक्षक,कलाकार,पत्रकार मानीय राजू प्रजापति जी,साहित्कार,कवि,ज्योतिषी एवं गणतकार मानीय मणीलाल गोस्वामी जी।वरिष्ठ भारतीय कम्यूनिष्ट पार्टी नेता,विस्थापित् संघर्ष मोर्चा फाउण्डर अध्यक्ष,बेरोजगार नौजवान संघ और अनेक सामाजिक न्यायिक संघर्ष आंदोलन से जुडे़ रहे हमलोगों के प्यारे सम्मानित नेता जी मानीय गुलाब चन्द्र ठाकुर जी।डाॅक्टर पुर्णेंदू गोस्वामी जी,लक्ष्मीनारायण गोस्वामी जी,धनेश्वर महतो जी,रवी गोस्वामी जी मुख्य रुप से सक्रिय रूप से उपस्थित् रहे।बाकी और सभी सहिया पत्रिका सदस्य गणों का भी सहयोग सराहणीय रहा।कार्यक्रम का संचालन खोरठा पत्रिका"सहिया"सम्पादक अनिल कुमार गोस्वामी जी ने किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवनंदन पांडे जी ही थे।उनका स्वागत् माल्यार्पण और बुके देकर अनिल कुमार गोस्वामी जी ने किया।
Social Plugin