Ticker

6/recent/ticker-posts

खोरठा काव्य संकलन "केंवराक गमक” स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में शामिल पुस्तक का विमोचन किया गया...

आज दिनांक 23 दिसंबर 2023 ए’ला एंगलाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुरकुंडा के 42 वें वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर वीरेंद्र कुमार चौधरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु रामगढ़ के कर कमलों से “केंवराक गमक” स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम में शामिल पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी के अलावे खोरठा के सहायक प्राध्यापक बीरबल महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। यह पुस्तक विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सेमेस्टर थर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल है। इस अवसर पर खोरठा के कई रचनाकार जैसे नागेश्वर महतो , खोरठा कवि डॉ‌. कृष्णा गोप, युवा कवि व कलाकार संदीप कुमार महतो, डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर, अमित कुमार करमाली , अजय कुमार दास , मनदेव महतो, लोकनाथ महतो ,शंकर पटेल आदि उपस्थित थे। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित शामिल थे। इस पुस्तक में कुल 36 रचनाकारों की कविताएं कवि परिचय के साथ शामिल है। इस पुस्तक का प्रकाशक सफल प्रकाशन रांची है।