Ticker

6/recent/ticker-posts

खोरठा दिवस सह श्रीनिवास पानुरी जयंती समारोह संपन्न । साथ ही खोरठा की दस पुस्तक और दो पत्रिका का हुआ लोकार्पण।

*खोरठा दिवस सह श्रीनिवास पानुरी जयंती समारोह संपन्न -----*

_इस अवसर पर खोरठा की दस पुस्तक दो पत्रिका का हुआ लोकार्पण।_

         आज दिनांक 25-12 -2023 दिन सोमवार को  रामगढ़ कॉलेज के  बहुउद्देशीय परीक्षा भवन सभागार में खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद, रामगढ़ के द्वारा खोरठा दिवस सह श्री निवास पानुरी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया ।

 खोरठा के आदि कवि साहित्यकार श्रीनिवास पानूरी जी के जन्मदिन  पर को खोरठा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का शुरुआत श्रीनिवास पानुरी जी  के चित्र पर अतिथियों के द्वारा पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। 

बतौर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ डीसी राम एवं विशिष्ट थे के रूप में डॉ वीरेंद्र चौधरी एसडीपीओ पतरातु , डॉ  शारदा प्रसाद, डॉ विनोद कुमार ,प्रो शशि कुमारी ,श्री वासुदेव महतो उपस्थित हुए।

 सम्मानित अतिथि के रूप में सुकुमार जी ,प्रो कंचन वर्णवाल, कथाकार कालेश्वर गोप, गिरधारी गोस्वामी आकाशखुंटी, श्री बीरबल महतो, श्याम सुंदर केवट, रामकिशुन सोनार ,डॉ गजाधर महतो प्रभाकर , डॉ अरविंद कुमार, प्रो भुनेश्वर महतो डॉ रितु घांसी ,श्री घनश्याम महतो उपस्थित थे।

  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि एवं सम्मानित अतिथि को बुके , सॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

परिषद की ओर से सरकार से मांग किया गया की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में झारखंड के क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं को सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य किया जाए, तथा झारखंड के क्षेत्रीय भाषाओं के कलम से हिंदी उर्दू अंग्रेजी बांग्ला उड़िया को सूची से बाहर किया जाए। 

कार्यक्रम में जेपीएससी से खोरठा भाषा विषय से नवनियुक्त   सहायक प्राध्यापक  के रूप में चयनित dr अरविंद कुमार ,डॉ रितु झांसी ,श्री रिया डे, प्रो भुनेश्वर महतो ,को परिषद की ओर से बुके, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष डॉ बी एन ओहदार ने किया संचालन प्रोफेसर दिनेश कुमार दिनमणि एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो पूर्ण कांत कुमार ने किया।

 आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसिद्ध कलाकार सुश्री हेमली कुमारी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।


 रामगढ़ महाविद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत एवं झूमर गीत नृत्य प्रस्तुत किया गया।

 संदीप कुमार महतो के नेतृत्व में खोरठा सांस्कृतिक कला मंच के द्वारा भव्य घोड़ा नृत्य एंड दल के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर खोरठा के विद्वानों के द्वारा लिखित 10 पुस्तकों एवं दो पत्रिकाओं का विमोचन किया गया।
जिसमे  पुस्तकों का नाम 1- रसेक धार 
2- रिझ रंग, 
3-परास फुल ,
4- रस रंग ,
5-जिनगीक डहर ,
6- जमीक हाँक  
7- धुरा साड़ी 
8- फुनगी
9-  तितकी 
10-कविता हामर सोकनांय 
11- सिख कहानी संग्रह

*कथाकार प्रहलाद चंद्र दास   श्रीनिवास पेनरी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।*

 कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से कुलदीप कुमार, सहायक प्राध्यापक अनाम ओहदार, संदीप कुमार, प्रो पूर्णकांत कुमार, विक्की कुमार साव ,प्रीतिश ओहदार, प्रो बीरबल महतो ,प्रो नागेश्वर महतो ,गुलाचो  कुमारी, संजय बरनवाल,गुड्डू ओहदार,घनश्याम महतो,
खोरठा दिवस आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी के योगदान सराहनीय रहा श्री बलराम प्रसाद सिंह श्री पन्नालाल राम ,राधेश्याम साहू, बसंत कुमार, मालती, सरिता, प्रीति ,सिंधु ,जयंती, संगीता ,चित्र कुमारी, अंजली, पुष्पा ,सुनीता, विद्या,  मीनू, प्रियंका ,प्रिया, निशा ,परी, पूजा ,कुमारी, के अलावे खोरठा भाषा सहित विषय के छात्र-छात्राएं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे।