1.अन एप्रोच टू इंग्लिश ग्रामर भाया खोरठा
2.दामोदरेक धाइरे (खोरठा उपन्यास )
आज दिनांक 07-09-2025 दिन रविवार को स्थानीय खोरठा भाषा साहित्य- संस्कृति परिषद कार्यालय ओहदार भवन कांकेबार में पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में खोरठा भाषा की दो पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से खोरठा लेखक वासुदेव महतो पूर्व प्रमंडल स्तरीय माध्यमिक शिक्षक संघ सचिव के द्वारा लिखित *अन एप्रोच टू इंग्लिश ग्रामर भाया खोरठा* एवं श्री महेंद्र नाथ गोस्वामी "सुधाकर" गोमो के द्वारा लिखित *दामोदरेक धाइरे* खोरठा उपन्यास का लोकार्पण संपन्न हुआ ।
समारोह की अध्यक्षता खोरठा भाषा साहित्य संस्कृति परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर बी एन ओहदार ने किया।
मुख्य अतिथि गोमिया विधानसभा के पूर्व विधायक डाॅ लंबोदर महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री पलटू महतो जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सिमडेगा उपस्थित थे।
बतौर मुख्य अतिथि डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि खोरठा भाषा न सिर्फ बड़े जनसंख्या की भाषा है वरन साहित्य के क्षेत्र में भी झारखंड की सभी भाषाओं में अग्रणी है। विगत कुछ वर्षों में खोरठा में विपुल साहित्य की रचना ही नहीं बल्कि नए-नए प्रयोग भी हुए हैं।
मुख्य अतिथि ने एवं विशिष्ट अतिथि ने एक स्वर में खोरठा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की पुरजोर वकालत की तथा अपने स्तर पर पूरा सहयोग देने की बात की। "लुआठी" पत्रिका के संपादक गिरधारी गोस्वामी "आकाशखूंटी" ने खोरठा में स्तरीय रचनाओं की लेखन दिशा में प्रवृत होने के लिए लेखकों का आह्वान किया।
परिषद के अध्यक्ष ने खोरठा के क्षेत्र में आलोचना साहित्य लिखे जाने की वकालत की क्योंकि किसी भाषा के साहित्य में परिमार्जन एवं परिष्कार मे आलोचकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।।
समारोह का सफल संचालन विक्की कुमार साव एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो० पूर्ण कांत कुमार ने किया।
इस समारोह में मुख्य रूप से,रांची विश्विद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ .दिनेश कुमार "दिनमणि" , राधा गोविंद विश्वविद्यालय में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग खोरठा के विभाग अध्यक्ष प्रो०अनाम अजनबी, सीनेट सदस्य विनोबा भावे विश्वविद्यालय श्री संजय प्रभाकर, गिरधारी गोस्वामी आकाशखूंटी,आशुतोष कुमार सिंह ,बलराम सिंह, खोरठा युुुवा कवि संदीप कुमार महतो, पन्नालाल राम ,कुमेश्वर महतो भोलाराम महतो ,श्याम सुंदर केवट ,प्रोफेसर खेमनाथ महतो, चुरामन महतो ,प्रोफेसर बीरबल महतो, प्रोफेसर नागेश्वर महतो ,घनश्याम महतो, देव कुमार ,टिकेश्वर चौधरी, गजाधर महतो प्रभाकर , मनोज कुमार प्रीतिश ओहदार, बसंत कुमार, रामप्रसाद महतो ,गीता कुमारी, पंकज मुंडा ,अशोक पारस कुमार दिलीप कुमार शाहा, प्रो०सुशीला कुमारी ,दूधेश्वर महतो, अरुण कुमार गुप्ता , जातरू महतो, रवि प्रकाश केसरी, रेशम लाल महतो सोनू कुमार, डॉक्टर गोविंद कुमार ,योगेश्वर महतो ,मोहम्मद कासिम डॉ कृष्णा गोप के अलावे सैकड़ो शिक्षा प्रेमी उपस्थित थे।
Social Plugin