मारवाड़ी कॉलेज प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के द्वारा आज दो पुस्तकों का विमोचन किया गया । प्रथम पुस्तक गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीति नायक के द्वारा लिखित "इंट्रोडक्शन टू होम साइंस", इस पुस्तक में होम साइंस सीबीएसई, आईसीएसई एवं जैक बोर्ड कक्षा नौवीं के विद्यार्थियो के पाठ्यक्रम पर आधारित है ।
दूसरी पुस्तक एमसीए विभाग की शिक्षिका अनुभूति श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक "ब्लॉकचेन अनलॉक्ड" का लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक में ब्लाकचैन के बारे में बताया गया तथा उसकी उपयोगिता का भी वर्णन किया गया है ।
प्राचार्य, डॉ. मनोज कुमार ने बधाई देते हुए कहा की आपकी लिखी पुस्तके छात्रों के पाठयक्रम के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगा ।
आज के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. आरआर शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ. तरुण चक्रवर्ती, परीक्षा नियंत्रक डॉ. उमेश कुमार, एमसीए कोऑर्डिनेटर डॉ. घनश्याम प्रसाद, श्री संतोष रजवार, डॉ. अवध बिहारी महतो, डॉ. खातिर हेमरोम, डॉ. सरिता कुमारी आदि उपस्थित रहे ।
Social Plugin