Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्वविद्यालय खोरठा विभाग में एम.ए. सत्र 2025–2027 की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया


आज दिनांक 20/07/206 को राँची विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय खोरठा विभाग में एम.ए. सत्र 2025–2027 की कक्षाओं का शुभारंभ किया गया 

आज राँची विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय खोरठा विभाग में एम.ए. सत्र 2025–2027 की कक्षाओं का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु आयोजित कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी शशि ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अनुशासन, नियमित अध्ययन, शोध-चेतना एवं भाषा-संस्कृति के संरक्षण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन एवं शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण गुरु मंत्र प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में विभाग की प्राध्यापिका डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. निरंजन कुमार, डॉ दिनेश कुमार तथा डॉ. नकुल कुमार ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय जीवन के महत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध की संभावनाओं तथा खोरठा भाषा एवं साहित्य के अध्ययन की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 इस अवसर पर विभाग के शोधार्थियों ने भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा उन्हें विभाग की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से परिचित कराया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विभाग के सभी शिक्षक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे ।