आज दिनांक-10/10/2025 ( दिन- शुक्रवार) को 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी, मारवाड़ी महाविद्यालय, राँची में एन.सी.सी. के नए कैडेटों के नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई । मारवाड़ी महाविद्यालय, राँची के लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने आवेदन दिया था जिसमें से आज कुल- 111 छात्र-छात्राओं ने नामांकन प्रक्रिया में भाग लिया । आज की जांच परीक्षा में प्रारंभिक जांच परीक्षा में 40 छात्र एवं 40 छात्राओं ने अगले चरण के लिए अहर्ता प्राप्त की है। इस शारीरिक जांच परीक्षा में अहर्ता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं अगले चरण में भाग लेंगे । शेष आवेदन दिए छात्र-छात्राओं के लिए आगामी 13/10/2025(सोमवार) को भी शारीरिक जांच परीक्षा ली जाएगी । इस चयन प्रक्रिया में 3-झारखंड बटालियन एन.सी.सी. के सूबेदार अजय कुमार सिंह, नायब सूबेदार शमशीर हुसैन एवं 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी के एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो उपस्थित रहे ।
इस चयन प्रक्रिया में भाग ले रहे एन.सी.सी. लेने के इच्छूक छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई के लिए मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भी शारीरिक जांच परीक्षा स्थल तक पहुंचे । उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सर्वप्रथम आप सभी को मारवाड़ी महाविद्यालय में नामांकन लेने के लिए बधाई और शुभकामनाएं । आप सौभाग्यशाली हैं कि आपने मारवाड़ी महाविद्यालय में प्रवेश लिया है । मारवाड़ी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए भविष्य में सफल होने के लिए अपार संभावनाएं हैं । हमारे महाविद्यालय के एन.सी.सी. कैडेटों ने अपनी पहचान देश के अनेक क्षेत्र में बनाई है । एन.सी.सी. के लिए हमारे यहां सीमित सीट हैं और सीट की अपेक्षा आप जैसे होनहार छात्रों की संख्या अत्यधिक होती है जिसके कारण यह प्रक्रिया ली जाती है । जो भी अंतिम रूप से चयनित होंगे उनको अग्रिम बधाई और जिनका चयन अंतिम रूप से नहीं हो पाता है उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है । गुणवत्ता ही हमारा आदर्श है इसलिए हम गुणवत्ता से समझौता नहीं करते हैं । महतम गुणवत्ता वाले ही इसमें अंतिम रूप से चयनित होंगे । अन्य छात्र एवं छात्राएं महाविद्यालय में अन्य अवसरों का लाभ ले वो भी आगे बढ़ेंगे ऐसा हमारा विश्वास है । जो भी अंतिम रूप से चयनित होंगे एन.सी.सी. के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन को आप हमेशा बनाए रखेंगे । आप किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता का कार्य नहीं करेंगे और इसके सहारे आप अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे ।
आज की नामांकन प्रक्रिया में भाग ले रहे छात्र-छात्राओं को 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी के ए.एन.ओ. लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो द्वारा भी प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि आप इस जोश और जज्बे को हमेशा बनाए रखें । आप जिस ओर कदम बढ़ाएं उसको सही रूप से पूरा करने का हौसला रखें तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी । नायब सूबेदार ने द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को परेड करवाकर मैदान की क्रियाकलाप की संक्षिप्त परिचय करवाया ।
आज की नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने में सीनियर अंडर ऑफिसर गरिमा सिंह, अंडर ऑफिसर त्रिदेव कुमार, अंडर ऑफिसर आलोक तिग्गा, अंडर ऑफिसर तलत नाज, अंडर ऑफिसर प्रियंका टोप्पो, सार्जेंट अमित कुमार, सार्जेंट प्रियंका कुमारी, सी.एस.एम. अमन नायक, सार्जेंट ओमप्रकाश यदुवंशी, सार्जेंट रौशन मुंडा, सार्जेंट प्रियांशु कुमार, सीपीएल राहुल भुइयां, एलसीपीएल आयुष राज राणा इत्यादि की महती भूमिका रही ।
Social Plugin