आज दिनांक-16/10/2025 ( दिन -गुरुवार) को प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार और 3-झारखंड बटालियन एन.सी.सी. के समादेशी कर्नल संतोष कुमार के अनुमतिनुसार 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय बॉयज एन.सी.सी. कंपनी, मारवाड़ी महाविद्यालय, राँची में एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो के देख-रेख में शारीरिक जांच परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का लिखित परीक्षा लिया गया । इस लिखित परीक्षा में सफल प्रतिभागी मौखिकी में भाग लेंगे ।
आज की लिखित परीक्षा में शामिल प्रतिभागियों को एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर द्वारा अनुशासन में रहने की सीख दी गई । एन.सी.सी. में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है और यह एन.सी.सी. का मोटो(आदर्श) भी है ।
पूजा अवकाश के बाद मौखिकी परीक्षा नवम्बर के प्रथम सप्ताह में ली जाएगी ।
आज की नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने में अंडर ऑफिसर त्रिदेव कुमार, अंडर ऑफिसर आलोक तिग्गा, सार्जेंट अमित कुमार सिंह, सार्जेंट रौशन मुंडा, सार्जेंट राजेंद्र मुंडा, सीपीएल निक्की उरांव, सी.पी.एल. राहुल भुइयां, एलसीपीएल आयुष राज राणा, एलसीपीएल नितिन कुमार, कैडेट प्रियांशु सिंह , कैडेट रंथू उरांव, कैडेट श्रीकांत मुंडा, कैडेट कुमार शानू, कैडेट रविकांत मिश्रा, कैडेट सूरज कुमार मरांडी, कैडेट मृदुल त्रिपाठी, इत्यादि की महती भूमिका रही ।
Social Plugin