*खोरठा दिवस - 2025*
_*स्नातकोत्तर खोरठा विभाग रांची विश्वविद्यालय एवं खोरठा साहित्य-संस्कृति परिषद,रांची , झारखंड के संयुक्त तत्वाधान में खोरठा दिवस 2025 के अवसर पर श्रीनिवास पानुरी जी का 105वीं जयंती समारोह 25 दिसंबर 2025 को VISWA Training Centre,DWSD,(यूनिसेफ ऑफिस कैंपस) कांके रोड रांची झारखंड में धूमधाम से आयोजन होना है।*_
इस ऐतिहासिक मौके पर परिषद द्वारा खोरठा भाषा,साहित्य,कला -संस्कृति क्षेत्र में खोरठा कर्मीयों को विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा।
चयन समिति द्वारा सम्मान का नाम एवं सम्मानित होने वाले नामों की सूची परिषद के सचिव के द्वारा घोषणा की गई ।जो इस प्रकार है -
*1.श्रीनिवास पानुरी स्मृति साहित्य सम्मान - 2025*
(खोरठा साहित्य की दीर्घ कालीन सेवा एवं उत्कृष्ट साहित्यिक खोरठा पुस्तकों का प्रणयन-प्रकाशन। )
(1). मानिन् डॉ भोगनाथ ओहदार
*2. खोरठा सेवा सम्मान, - 2025*
(खोरठा भाषा-साहित्य अथवा शिक्षा के क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान हेतु)
(1). मानिन् डॉ कुमारी शशि
*3.खोरठा 'कला-संस्कृति रत्न' - 2025*
(खोरठा लोकगीत-संगीत-नृत्य के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु।)
(1) मानिन् श्री राम किशुन सोनार
*4. खोरठा करील-पोहा पुरस्कार - 2025*
(1)मानिन् डॉ संदीप कुमार महतो
ह/0
सचिव
सुजीत कुमार।
Social Plugin