आज दिनांक- आज दिनांक- 19/12/2025 को वीर बिरसा के 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित“वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथन”की टीम प्रथम चरण के दूसरे दिन वीर बिरसा की जन्मस्थली उलिहातु से रांची के लिए निकली । रांची निकलने के पूर्व छात्र एवं छात्राओं द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । उलिहातु में आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती आर. रोनीटो, उपायुक्त, खूँटी, पुलिस अधीक्षक, खूँटी और अन्य अतिथियों में श्री गणेश महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी की गरिमामई उपस्थिति रही । अतिथियों का स्वागत कर्नल सुदीप सिन्हा द्वारा किया गया । उन्होंने बिरसा मुंडा के वंशज, सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया और भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डाला । उन्होंने भगवान बिरसा को सिर्फ झारखंड का नहीं वरन देश और दुनिया का प्रेरणाश्रोत बतलाया गया । अतिथियों के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया । छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में वीर बिरसा की जीवनी को दिखलाने का प्रयास किया गया । मुख्य अतिथि श्रीमती आर. रोनीटो, उपायुक्त, खूँटी, ने कहा- भगवान बिरसा के बारे में कहा कि उनका अधिकार की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लोहा लेना उनकी वीरता तो है ही, उनका धर्म सत्य, अहिंसा और संघर्ष का परिचायक भी है । उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री गणेश महतो ने वीर बिरसा को जल, जंगल और जमीन का रक्षक बतलाया । इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा के वंशजों को सम्मानित किया एवं उपहारस्वरूप जीवनयापन की कुछ आवश्यक समान भेंट किए गए ।
कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अन्य अतिथियों द्वारा साइकिलिस्टों को रांची के लिए रवाना किया गया।
Social Plugin