Ticker

6/recent/ticker-posts

खोरठा अभिनेता अमन राठौर सम्मानित होंगे जयंती समारोह में

धनबाद | खोरठा पत्रिका सहिया के सौजन्य से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग सभागार में 4 जनवरी को आयोजित होनेवाले खोरठा साहित्यकार स्व. जनार्दन गोस्वामी व्यधित के 91वां जयंती समारोह में खोरठा लोकसंगीत व भाषा संस्कृति के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाले कलाकार, गीतकार, वाद्य वाद्य वादक व साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें झारखंड के मशहूर खोरठा अभिनेता एवं भाषा आंदोलनकारी अमन राठौर समेत खोरठा गीतकार विनय तिवारी सुकुमार, बासु बिहारी,सरयू महो,, प्रदीप कुमार दीपक,अशोक कुमार पाहन,प्रयाग महतो, गौतम कुमार महतो, मनोज देहाती, सतीश दास, शिवनंदन पांडेय गरीब, विनोद उपाध्याय, सावित्री चौधरी, अमिता मधुर, अमिता कुमारी ,जलेश्वर महतो ,संस्कृति कमरी, देवकी देवी,सहित 55 कलाकार सम्मानित होंगे। यह जानकारी पत्रिका प्रबंधन की ओर से दी गई।