Ticker

6/recent/ticker-posts

खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 105 वीं जयंती लोहारबरवा ,बरवाअड्डा धनबाद में मनाई जाएगी - खोरठा साहित्यकार, गीतकार विनय तिवारी।



धनबाद - लोहारवरवा बरवाअड्डा ,धनबाद में खोरठा के आदिकवि स्व . श्री निवास पानुरी की 105 वीं जयंती 25 दिसम्बर गुरुवार को लोहारबरवा, वरवाअड्डा में धूमधाम से मनाई जाएगी, कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू किया जाएगा । उक्त बातें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर फ़िल्मलेखक, कवि, साहित्यकार ,गीतकार विनय तिवारी ने कहा। इस मौके पर लोहारवरवा में खोरठा के आदिकवि श्री निवास पानुरी जी के फोटो पर माल्यार्पण के बाद कवि सम्मेलन , पुस्तक विमोचन, एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा । खोरठा भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को श्री निवास पानुरी प्रबुद्ध सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। खोरठा गीतकार विनय तिवारी नें कहा कि खोरठा भाषा की पहचान खोरठा के आदिकवि स्व श्री निवास पानुरी जी की देन है, श्री निवास पानुरी जी ने अपने लेखनी से खोरठा साहित्य को समृद्ध किया, एक पहचान दिलाया, करोड़ों लोगों की मातृ भाषा खोरठा के सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष किया। "
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टुंडी के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि सिंदरी के लोकप्रिय विधायक चंद्रदेव महतो रहेंगें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन मोहन तोरण, गणेश चौरसिया, खोरठा पत्रिका परास फुल के संपादक महेंद्र प्रबुद्ध , डॉ मुकुंद रविदास,आवाज 7 डेज़ के संपादक उत्तम मुखर्जी, नारायण चंद्र मंडल ,खोरठा अभिनेता अमन राठौर, खोरठा साहित्यकार संदीप कुमार महतो, महेंद्र कुमार दांगी,अशोक कुमार रजक, जीतन कुमार दास,पुनीत साव, नेटलाल यादव , नरसिंह पांडेय, भीम कुमार ,चितरंजन लुकाठी, प्रयाग महतो, युवा नेता रूपेश तिवारी,शौरभ तिवारी सहित कई खोरठा भाषा के गण्य मान्य लोग उपस्थित रहेंगे ।