_प्राप्त सूचना के अनुसार इस बार खोरठा दिवस रांची में अयोजित होने की तैयारी है।_
इस संबंध में खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद् के अध्यक्ष डॉ बी.एन ओहदार ,कोषाध्यक्ष डॉ दिनेश कुमार दिनमणि और विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी शशि खोरठा विभाग जनजातीय क्षेत्रीय भाषा संकाय रांची विश्वविद्यालय के कार्यालय में आयोजन स्थल,मुख्य अतिथि,खोरठा पुस्तकों का विमोचन,सम्मान प्रदान करने को ले कर विस्तृत चर्चा की गई है।
रांची में अयोजित होने वाले खोरठा दिवस सह श्रीनिवास पानूरी जयंती का आयोजक प्रयोजक खोरठा विभाग,रांची विश्वविद्यालय एवं खोरठा साहित्य संस्कृति परिषद् के संयुक्त तत्वाधान में किया जाना सुनिश्चित हुआ है।
पूरे कार्यक्रम का समन्वयक के रूप में खोरठा शोधार्थी श्री ओम प्रकाश महतो को नामित किया गया है।
_*कार्यक्रम में शामिल होने तैयारी में भाग लेने, सहयोग के लिए एवं सूचना के लिए समन्वयक श्री ओमप्रकाश महतो से संपर्क किया जा सकता है।93044 57587*_
इस कार्यक्रम में पांच यूनिवर्सिटी के छात्र ,शोधार्थी ,प्राध्यापक शामिल होंगे, रांची विश्वविद्यालय,राधा गोबिंद विश्वविद्यालय, झारखंड ओपेन विश्वविद्यालय,विनोबा भावे विश्वविद्यालय,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय,खोरठा कर्मी,खोरठा प्रेमी भी शमिल रहेंगे।
Social Plugin