मारवाड़ी महाविद्यालय, राँची में शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न हुआ। प्राप्त नामांकनों में नामांकन वापसी के पश्चात सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार शेष रहने के कारण शिक्षक संघ के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर डॉ. अवध बिहारी महतो, उपाध्यक्ष श्री संतोष रजवार, सचिव श्री जय प्रकाश रजक, संयुक्त सचिव डॉ. घनश्याम प्रसाद तथा कोषाध्यक्ष डॉ. राहुल कुमार शामिल हैं।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार से भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नवगठित शिक्षक संघ महाविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं शिक्षक हितों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय एवं रचनात्मक भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर डॉ. सुनीति नायक, डॉ शाहीन परवीन, डॉ बहलेन होरो, डॉ उमेश कुमार, डॉ सहाबुद्दीन, शुभंकर आइच, डॉ शाहीन रजिया, डॉ आशा, नूपुर सिन्हा, डॉ अनुजा विवेक, डॉ सरिता कुमारी, डॉ, राजकुमार, डॉ बसंती रेणु, डॉ शाइनी कच्छप, डॉ सीमा चौधरी, संगीता तिग्गा, सुमंती तिर्की, डॉ निवेदिता पॉल, डॉ शशि शेखर दास आदि उपस्थित थे।
Social Plugin