Ticker

6/recent/ticker-posts

EXAM क्रांति झारखण्ड सामान्य ज्ञान सार संग्रह का विमोचन किया गया ।


आज दिनांक 09.09.2023 को रोधों के माननीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सी. पी. सिंह द्वारा SPPD Competition Series द्वारा प्रकाशित पुस्तक "Exam क्रांति झारखण्ड सामान्य ज्ञान सार संग्रह " श्री नरेश चन्द्र और श्री विवेक राज द्वारा संपादित, संकलित और लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर खोरठा साहित्यकार डॉ. गजाधर प्रभाकर महतो,खोरठा शोधार्थी संदीप कुमार महतो जी , डॉ. आनंद बराला सर, जितेंद्र कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। लेखक श्री नरेश चन्द्र स्वयं राज्य वित्त सेवा के पदाधिकारी है एवं इन्हें झारखण्ड राज्य वित्त सेवा के पदाधिकारी के रूप में कार्य करते हुए व्यवहारिक रूप से झारखण्ड संबंधी व्यापक जानकारी है जो इस पुस्तक के विभिन्न अध्यायों में स्पष्ट रूप से दिखाता है। झारखण्ड विषयक अनेक पुस्तक उपलब्ध है और इस विषय से संबंधित अनेक प्रकार की सामग्रियाँ भी मौजूद है परंतु यह पुस्तक झारखण्ड के संबंध में और भी अधिक व्यापक जानकारीप्रद और सम्यपरक है जो सभी लोगों विशेषकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्राओं के लिए अत्याधिक लाभकारी है।
इस पुस्तक में झारखण्ड के इतिहास, भूगोल, संस्कार, संस्कृति, ज्ञान विज्ञान, पारंपरिक व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और अन्य सभी विषयों पर
केन्द्रित सामग्रियों को समाहित किया गया है जो परीक्षार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
इस पुस्तक में झारखण्ड के सामान्य परिचय, स्थिति, विस्तार बनवाट झारखण्ड राज्य की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, ऐतिहासिक स्रोत,
झारखण्ड को ऐतिहासिक कालखंड और घटनाचक्र की विवेचना की गई है। इसी प्रकार झारखण्ड को धार्मिक आंदोलन, जनजातीय आंदोलन,
जनजातीय विद्रोह एवं विभिन्न राज्यों की राजव्यवस्था और झारखण्ड में अंग्रेजों के प्रवेश और बाहरी हस्तक्षेप को विशद विवेचना की गई है। झारखण्ड में बाहरी हस्तक्षेप और अंग्रेजी शासन काल को उखाड़ फेंकने के लिए किए गए व्यापक राष्ट्रीय आंदोलन, झारखण्ड में अंग्रेजों के विरूद्ध प्रारंभिक आंदोलन झारखण्ड में 1857 ई. का सिपाही विद्रोह विभिन्न जनजातीय अभियानों के साथ-साथ झारखण्ड आंदोलन को विस्तृत जानकारी दी गई है। झारखण्ड को कला, संस्कृति, गीत संगीत, नृत्य, वाद्ययंत्र और परंपरागत रीति रिवाज के साथ-साथ झारखण्ड की पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, झारखण्ड की अकूत प्राकृतिक संसाधनों और यहाँ की मिट्टी जलवायु सिंचाई परियोजनाओं, सिंचाई व्यवस्था उर्जा संसाधन, वन संसाधन आदि का विस्तृत और व्यापक तथ्यपरक जानकारी दी गई है जिसका ज्ञान विभिन्न परीक्षाओं के लिए बहुत हो आवश्यक है। इस पुस्तक में आर्थिक सर्वेक्षण, बजट, वन सर्वेक्षण रिपोर्ट, एवं अन्य कई सरकारी दस्तावेजों पर आधारित आंकड़े प्रस्तुत किये गए हैं।
साथ ही कई अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्यों को शामिल करते हुए पुस्तक को गागर में सागर भरने जैसा प्रयास किया गया है जो निश्चित रूप से पाठकों,
अध्ययनकर्ताओं, शोधकर्ताओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
प्रकाशक
SPPD Competition Series