आज दिनांक 29..2.2024 को अपरान्ह03 बजे चास स्थित महावीर चौक के समक्ष झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा की एक शोक सभा बोकारो जिला अध्यक्ष राजदेव माहथा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।आज की बैठक में गत दिनांक -27.2.2024 को झारखण्ड प्रदेश-खोरठा जगत के सुविख्यात कवि,अलग राज्य आन्दोलनकारी एवं झारखण्डी संस्कृति के प्रेमी शिवनाथ प्रमाणिक का असामयिक निधन उनके निवास स्थान ग्राम-पुरानाटांड़-रानीपोखर,बोकारो में हो गया है।उनके निधन से खोरठा जगत को काफी क्षति हुई है,इसकी भरपाई होना काफी मुश्किल है।ये झारखण्ड अलग राज्य के आन्दोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी।साथ ही रानीपोखर के ही निवासी और अलग राज्य आन्दोलनकारी शिव नाथ महतो का भी असामयिक निधन आज दीनांक29.02.2024 को हो गया है,इनके निधन से झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा को काफी क्षति हुई है,दोनों के निधन से हम सभी काफी मर्माहत हैं।अंत में दो मिनट का शोक सभा आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
साथ ही मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं आन्दोलनकारियों ने दिवंगत आत्मा शिवनाथ प्रमाणिक के चित्र में पुष्प एवं पुष्प माला अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।आज की शोक सभा में जिला संयोजक हाबुलाल गोराईं,संतोष कुमार सिंह,लाल मोहन शर्मा,खगेन्द्र नाथ वर्मा, अरुण वरण सिंहा,कवि-नागेश्वर महतो, राजकुमार माहथा,नीलकंठ महतो,राजेश राय,मनभुल नापित,सुरेश माहथा, हाफिज गुलाम रब्बानी
,समीर महतो,ब्योमकेश माहथा,निवारण गोराईं, मिहिर महतो,राज मुकूट माहथा सहित दर्जनों पदाधिकारियों एवं आन्दोलनकारियों ने शोक सभा में भाग लिया। भवदीय ---राजदेव माहथा, जिला अध्यक्ष, झारखण्ड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा, बोकारो जिला।
Social Plugin