Ticker

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी द्वारा रैंक सेरेमनी (पद वितरण समारोह) का हुआ आयोजन

आज 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी द्वारा रैंक सेरेमनी (पद वितरण समारोह) का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि आदरणीय प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार एवं अन्य अतिथियों में महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. उमेश कुमार एवं 3-झारखंड बटालियन एन. सी.सी. के नायब सूबेदार आलोक मिंज थे ।
कार्यक्रम का शुरुआत 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी के ए.एन.ओ. एवं खोरठा विषय के सहायक प्राध्यापक लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो के द्वारा स्वागत कर किया गया । तत्पश्चात प्राचार्य, परीक्षा नियंत्रक, नायब सूबेदार एवं ए.एन.ओ. द्वारा लांसनायक से लेकर अंडर ऑफिसर तक रैंक प्रदान किया गया । अपने संबोधन में नायब सूबेदार एवं परीक्षा नियंत्रक द्वारा जिम्मेवारियों एवं जवाबदेही के बारे बतलाया गया ।
मुख्य अतिथि आदरणीय प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार द्वारा सभी पद पाए एन.सी.सी. कैडेटों को अनुशासन में रहकर एकता को बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है । महाविद्यालय में आपका अनुशासनप्रिय रहकर हर कार्य करना है । यदि आप अनुशासनहीनता का कार्य करेंगे तो अन्य छात्रों के बीच गलत संदेश जाएगा जो आपके कैरियर को खराब कर सकता है । आपको बधाई और पुनः शुभकामनाएं । आप अनुशासित और एकताबद्ध हो अपनी मंजिल को पाएं और अपने महाविद्यालय, एन. सी.सी. कंपनी एवं बटालियन का नाम रौशन करें ।
कार्यक्रम के समापन के पूर्व ए.एन. ओ. को रैंक प्राप्त करने के लिए प्राचार्य,परीक्षा नियंत्रक एवं बटालियन के नायब सूबेदार द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गए । उनके द्वारा सभी अतिथियों एवं कैडेटों के प्रति आभार व्यक्त किया गया । जिम्मेदारी को सही ढंग से निभाने के लिए प्रेरित किया गया ।
आज के समारोह का संचालन सीनियर अंडर ऑफिसर अंकित कुमार द्वारा किया गया । रैंक प्राप्त करने वाले कैडेटों में आदित्य कुमार, आलोक तिग्गा को एवं त्रिदेव कुमार को अंडर ऑफिसर, अमन नायक, समित कुमार, ओमप्रकाश यदुवंशी, प्रियांशु कुमार, राजेन्द्र मुंडा, रोशन मुंडा एवं जितेन्द्र उरांव को सार्जेंट, राहुल भुइयां, निक्की उरांव, अमित कुमार सिंह को कॉरपोरल, नितिन कुमार, आयुष राज राणा, विशाल कुमार को लांस कॉरपोरल का रैंक/पद प्रदान किया गया ।
इस रैंक समारोह में पद प्राप्त करने वाले कैडेटों के अलावे कैडेट रंथु उरांव, अमित कुमार रवि, सुमन तिर्की, श्रवण कुमार, मृदुल त्रिपाठी के साथ सभी कैडेट मौजूद थे ।