रांची, 17 सितम्बर 2025: रांची विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी शशि द्वारा लिखित खोरठा उपन्यास "दुखिया" का विमोचन राज्यपाल महोदय के करकमलों द्वारा किया गया। यह उपन्यास नारी जीवन की मानसिक स्थिति और पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को उजागर करता है।
"दुखिया" खोरठा भाषा साहित्य में महिला साहित्यकारों द्वारा लिखित पहला उपन्यास है, जो समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके संघर्षों को दर्शाता है। इस उपन्यास की मुख्य पात्र दुखिया की कहानी समाज में बेटियों के महत्व और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करती है।
इस अवसर पर छात्र नेता सह JLKM के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो जी, मैं हूं झारखंड के लेखक देव कुमार, शिक्षाविद सह लेखक अनंत कुमार महतो, शोधार्थी चंदन कुमार रजक और साहित्य प्रेमी उपस्थित थे। जानकारी मिलते ही खोरठा के युवा कवि संदीप कुमार महतो ने डॉ. कुमारी शशि को बधाई दी।
सभी उपस्थित लोगों ने डॉ. कुमारी शशि को इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी और उनके आगामी साहित्यिक प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. कुमारी शशि के इस उपन्यास ने खोरठा साहित्य में एक नए युग की शुरुआत की है और महिला साहित्यकारों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
इस उपन्यास के विमोचन से खोरठा साहित्य की समृद्धि और विविधता में वृद्धि हुई है और यह उपन्यास पाठकों के बीच एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने में सफल होगा, ऐसी उम्मीद है।
Social Plugin