Ticker

6/recent/ticker-posts

DSPMU के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में शिक्षक दिवस धूम-धाम से मनाया गया।

आज दिनांक 10 सितंबर 2025 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के जनजातीय एवम् क्षेत्रीय भाषा विभाग में शिक्षक दिवस धूम-धाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि जनजातीय एवम् क्षेत्रीय भाषा विभाग के समन्वयक डॉ विनोद कुमार थे एवं कार्यक्रम का संचालन खोरठा भाषा विभाग के स्नातकोतर के छात्र कुमार मोतिक कर रहे थे ।कार्यक्रम का शुरूआत जनजातीय एवम् क्षेत्रीय भाषा विभाग के समन्वयक एवम प्राध्यापकों के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र में पुष्पांजली कर की गई। सर्वप्रथम कुड़माली भाषा विभाग के प्राध्यापक डॉ निताई चंद्र महतो ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय के साथ शिक्षक के महत्व को बतलाते हुए छात्रों को अपने जीवन में अनुकरण करने का संदेश दिए । जनजातीय एवम् क्षेत्रीय भाषा विभाग के समन्वयक डॉ विनोद कुमार ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन परिचय को विस्तृत रूप से बतलाए।साथ ही उन्होंने शिक्षक दिवस की शुरुआत कैसे हुई? तथा शिक्षक दिवस क्यों मनानी चाहिए इस पर भी प्रकाश डाले साथ ही साथ छात्रों को भविष्य की रणनीति एवं भविष्य में उन्नति करने का मार्गदर्शन दिए।
हो विभाग के प्राध्यापक डॉ जयकिशोर मंगल ने छात्र और शिक्षक के रिश्तों के महत्व को बतलाए एवं छात्रों से आग्रह किए कि वो भी अपने अनुभवों को अपने अनुजों के साथ साझा करे। कार्यक्रम के अंत में जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के सभी प्राध्यापको को खोरठा भाषा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मालती बागीसा लकड़ा, शांति केरकेट्टा, डॉ.दशमी ओड़िया,सुशिला कुमारी, सुनिता कुमारी, डॉ. सीता कुमारी, प्रवीण कुमार, संजय साहु तथा खोरठा भाषा विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।