Ticker

6/recent/ticker-posts

गर्व का क्षण – देव कुमार की नई पुस्तक “Power of Mindset” का महामहिम राज्यपाल ने किया विमोचन

*“मैं हूँ झारखण्ड” पुस्तक लिखकर पहले ही मचा चुके हैं धमाल, अब “Power of Mindset” एशिया, यूरोप एवं अमेरिका के महत्वपूर्ण प्लेटफार्म में भी उपलब्ध*

*************************

रांची: लोकभवन, रांची में महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा लेखक देव कुमार की नई पुस्तक “Power of Mindset” का विमोचन किया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह पुस्तक युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और लक्ष्य प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

देव कुमार इससे पहले अपनी चर्चित पुस्तक “मैं हूँ झारखण्ड” के माध्यम से भी समाज और युवाओं को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं। हमें विश्वास है कि उनकी यह नई पुस्तक भी समाज में सकारात्मक सोच और आत्म-विकास की भावना को मजबूत करेगी।

इस अवसर पर डॉ. संदीप कुमार महतो ने अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “Power of Mindset” पुस्तक युवाओं के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शक सिद्ध होगी और यह पुस्तक सकारात्मक सोच विकसित कर युवाओं को अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर देव कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। 💐


#PowerOfMindset #Congratulations #DeoKumar #BookLaunch #ProudMoment #Jharkhand #Ranchi #Author #Motivation #Inspiration #PositiveThinking #Success #NewBook #Students #SelfImprovement #GlobalBook #Asia #Europe #America