स्थान – सत्य भारती, रांची
जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच का स्थापना दिवस समारोह सत्य भारती, रांची में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच के नए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन भी किया गया।
समारोह में रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र महतो को मंच का अध्यक्ष तथा स्कूल ऑफ आर्कियोलॉजी और म्यूज़ियोलॉजी के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय तिर्की को उपाध्यक्ष चुना गया।
कार्यक्रम में मंच की परामर्शदात्री समिति के सदस्य डॉ. एच. एन. सिंह, डॉ. करमचंद्र अहीर एवं डॉ. के. सी. टुडू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास मौर्य उपस्थित थे।
स्थापना दिवस के मौके पर सभी सदस्यों ने केक काटकर कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाया और मंच के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में ललिता देवगम द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर सचिव सुकेशी कर्मकार एवं विक्की मिंज के साथ सत्यनारायण मुंडा, रोहित केरकेट्टा, शिवशंकर उरांव, लेबियान मुंडू, रीता सोरेंग, जगतपाल महतो, मनीषा बोदरा, नीलोफर मिंज, नारायण मरांडी, रवि कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Social Plugin