राँची विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (रूटा) के प्रतिनिधिमंडल ने आज अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में नव नियुक्त कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर डॉ. उमेश कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंट कर कुलपति का स्वागत किया, वहीं रूटा की सचिव डॉ. शशिकांता टोप्पो ने विमेंस कॉलेज की शिक्षिकाओं की ओर से झारखंड की पारंपरिक शैली में निर्मित शाल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस मुलाकात में रूटा के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार, उपाध्यक्ष डॉ. आनन्द कुमार ठाकुर, महासचिव डॉ. सीमा प्रसाद, रामलखन सिंह यादव कॉलेज शिक्षक संघ की अध्यक्ष डॉ. स्मिता लिंडा टोप्पो, एस.एस. मेमोरियल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. रणजीत चौधरी, मारवाड़ी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो सहित राँची विश्वविद्यालय के लगभग 25 शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. कंजीव लोचन ने सभी प्रतिनिधियों का परिचय कुलपति से कराया। इस दौरान डॉ. नीलू सिंह ने अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक कुलपति को भेंट की। शिक्षकों ने एक स्वर में कुलपति को आश्वस्त किया कि विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए चलाई जाने वाली हर पहल में वे पूर्ण सहयोग देंगे। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने भी सत्र को नियमित करने तथा शोध की गुणवत्ता में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए इसे मिशन मोड में पूरा करने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. राहुल कुमार, डॉ. राजीव रजक, श्री रोनाल्ड पंकज खलखो, श्री संतोष रजक सहित अन्य सहायक प्राध्यापक भी उपस्थित थे।
Social Plugin