धनबाद - मैं हूँ झारखण्ड पुस्तक गागर में सागर के समान है। यह पुस्तक झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षाओं के सिलेबस पर पूर्णतः आधारित है। यह पुस्तक की अनोखी चित्रात्मक प्रस्तुति अन्य पुस्तकों से अलग बनाती है जिसमें विगत परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों को चिन्हित भी किया गया है। पुस्तक की बेहतर प्रस्तुति एवं पाठ्य सामग्री के कारण लेखक देव कुमार को लोकप्रिय संस्था द करियर प्वाइंट के निदेशक द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत एवं साल ओढाकर सम्मानित किया गया। लेखक देव कुमार के साथ पुस्तक में सहयोगी की भूमिका निभाने वाले नेतरहाट के पूर्ववर्ती छात्र प्रदीप मौर्य, खोरठा के मशहूर ख्याति प्राप्त गीतकार व फिल्म लेखक विनय तिवारी, राजीव तिवारी भी उपस्थित थे। लेखक देव कुमार द्वारा सैकड़ों छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु मार्गदर्शन भी किया गया। ज्ञातव्य हो कि संस्थान में अनुभवी शिक्षकों द्वारा बैंकिंग,रेलवे, जेपीएससी, जेएसएससी इत्यादि की बेहतरीन शिक्षा व अध्ययन सामग्री के साथ लाइब्रेरी की सुविधा प्रदान की जाती है एवं बेहतर रिजल्ट हेतु चर्चित है।
Social Plugin