आज दिनांक 03 जुलाई 2023 को राँची विश्वविद्यालय के जनजातीय एंव क्षेत्रीय भाषा संकाय के अंतर्गत खोरठा स्नातकोत्तर विभाग, राँची विश्वविद्यालय, राँची में नव नियुक्त खोरठा सहायक प्राध्यापक के रूप में योगदान दियें। इस अवसर पर स्नातकोत्तर खोरठा विभाग के विभागाध्यक्षा कुमारी शशि, खोरठा भाषा के सहायक प्राध्यापक डॉ. निरंजन कुमार महतो, डॉ. नुकल कुमार समेत कई शोधार्थियों एवं विभाग के छात्र-छात्राओं के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया । विभागाध्यक्षा ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किये। आपको बता दें की ये वही खोरठा के डॉ. अर्चना कुमारी जी हैं, जिन्होंने खोरठा से सबसे पहला डि. लिट् की उपाधि ली है । इन्होने अपने कड़ी मेहनत से ये सफलता हासिल की है। खोरठा विभाग में आने से खोरठा भाषा भाषियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खोरठा के तमाम साहित्यकार, कवि, गीतकारों, कलाकर, शोधार्थियों एवं छात्रों ने फोन व मैसेज के माध्यम से बधाई दी। इस पावन अवसर पर मानिक कुमार, बसंत कुमार, अजय कुमार, मालती कुमारी, अमीत करमाली, संदीप कुमार, चंदन कुमार, डोली कुमारी, राखी कुमारी, मनिषा कुमारी आदि उपस्थित रहे।
Social Plugin