तोपचांची - मोंटफोर्ट अकादमी , राजगंज के प्रांगण में देश की आजादी के 78वें महोत्सव को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
विद्यालय के चेयर मैन श्री मनीष अग्रवाल , प्रिंसिपल श्री राजेश कुमार ने झंडोतोलन कर देश को सलामी दी तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर एस. के. कश्यप ( चीफ साइंटिस्ट एंड हेड माइन मेकेनिकल डिजाइन इंजीनियरिग प्रोफेसरऑफ ए. सी. एस. आई. आर. सी. एस. आई. आर. सिमफर), गेस्ट ऑफ ऑनर खोरठा संगीत सम्राट गीतकार विनय तिवारी, ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
जूनियर बच्चों ने डांस एवं गीत गाया, सीनियर बच्चों ने डांस, सॉन्ग, माइम, भांगड़ा, गिद्दा,खोरठा लोक गीत पर डांस , शबद, नाटक एवं रिस्की बैंड एवं अन्य कई उम्दा प्रदर्शन किए।
विधालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की बाजी लगा कर हमें आजादी तो दिलाई मगर इस आजादी को बनाए रखना हमारा परम कर्तव्य है। आजादी का सही अर्थ देश की रक्षा , प्रेम, भाईचारा, सद्भावना, बड़ों का आदर , सभी धर्म का सम्मान एवं उत्तम ज्ञान प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना है। खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम अपनी भाषा एवं संस्कृति को बचाये रखें क्योंकि हमारी भाषा एवं संस्कृति से ही हमारी पहचान है ।इस अवसर पर अनेकों गण्य मान्य लोग उपस्थित थे।
Social Plugin