Ticker

6/recent/ticker-posts

मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी द्वारा स्वच्छता अभियान के लिए सफलतापूर्वक नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन


      आज मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची के प्राचार्य महोदय एवं 3-झारखंड बटालियन एन.एन.सी. के समादेशी पदाधिकारी महोदय के सुझाव एवं निर्देशानुसार हमारे 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी, रांची द्वारा "स्वच्छता अभियान" के तहत लोगों के बीच जागरूकता लाने हेतु "स्वच्छ राष्ट्र, स्वस्थ राष्ट्र" शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम रांची के विभिन्न स्थानों में की गई । कार्यक्रम की शुरूआत रांची, मोराबादी के बापू वाटिका के समीप एन.सी.सी. के केयर टेकर ऑफिसर डॉ. अवध बिहारी महतो, सूबेदार अजय कुमार सिंह और हवलदार संतोष गंजवार के द्वारा शुरुआत करवाई गई । बापू वाटिका के समीप नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन के बाद मोराबादी बाजार के समीप, शहीद अल्बर्ट एक्का चौक के समीप, शहीद चौक और मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची के परिसर में कैडेटों द्वारा अपने आसपास स्वच्छ रखने के लिए आह्वाहन किया गया । इस दौरान नुक्कड़ नाटक दल के साथ बापू वाटिका से मोराबादी बाजार और मोराबादी बाजार से बापू वाटिका तक कैडेटों ने रैली के रूप में लोगों के बीच जागरूकता लाने का प्रयास किया गया ।
मारवाड़ी महाविद्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन के बाद के सहायक प्राध्यापक सह एन.सी.सी. केयर टेकर ऑफिसर डॉ. अवध बिहारी महतो ने उपस्थित सभी लोगों से अपने आसपास गल्ली-मुहल्ले, महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के लिए आह्वाहन किया गया । उन्होंने कहा अगर हम अपने आसपास स्वच्छ रखेंगे तभी हम स्वस्थ होंगे । जब हम सब स्वस्थ रहेंगे तो हमारा राज्य और राष्ट्र स्वच्छ होगा । स्वस्थ शरीर और मानसिकता के द्वारा ही हम अपने राज्य-राष्ट्र को उच्चतम शिखर तक पहुंचा सकते हैं ।
स्वच्छता के इस अभियान और नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में कैडेट रोशन लाल, अमन सिंह, रवि विश्वकर्मा, अंकित कुमार, आलोक कुमार, अमन नायक, आदि की महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।