Ticker

6/recent/ticker-posts

खोरठा कवि श्री निवास पानुरी की 104 वीं जयंती लोहारबरवा, बरवाअड्डा धनबाद में मनाई जाएगी : खोरठा साहित्यकार, गीतकार विनय तिवारी

धनबाद - लोहारवरवा बरवाअड्डा ,धनबाद में खोरठा के आदिकवि स्व . श्री निवास पानुरी की 104 वीं जयंती 25 दिसम्बर बुधवार को लोहारबरवा, वरवाअड्डा में धूमधाम से मनाई जाएगी, उक्त बातें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर गीतकार, साहित्यकार विनय तिवारी ने कहा। इस मौके पर लोहारवरवा में खोरठा के आदिकवि श्री निवास पानुरी जी के फोटो पर माल्यार्पण के बाद कवि सम्मेलन , पुस्तक विमोचन, एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा । खोरठा भाषा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को श्री निवास पानुरी प्रबुद्ध सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। खोरठा गीतकार विनय तिवारी नें कहा कि खोरठा भाषा की पहचान खोरठा के आदिकवि स्व श्री निवास पानुरी जी की देन है, श्री निवास पानुरी जी ने अपने लेखनी से खोरठा साहित्य को समृद्ध किया, एक पहचान दिलाया, करोड़ों लोगों की मातृ भाषा खोरठा के सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष किया। "
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि टुंडी के लोकप्रिय विधायक मथुरा प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि सिंदरी के लोकप्रिय विधायक चंद्रदेव महतो रहेंगें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मदन मोहन तोरण, गणेश चौरसिया, खोरठा पत्रिका परास फुल के संपादक महेंद्र प्रबुद्ध , मुकुंद रविदास, नारायण चंद्र मंडल , ममता बनर्जी मंजरी,मनमोहन पाठक ,अमन राठौर, संदीप कुमार महतो, महेंद्र कुमार दांगी,अशोक कुमार रजक, राजेश ओझा सहित कई खोरठा भाषा के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे ।
खोरठा गीतकार विनय तिवारी