Ticker

6/recent/ticker-posts

संदीप कुमार महतो को मिला 'हिन्दी आशु काव्यश्री सम्मान'

विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में खोरठा युवा कवि संदीप कुमार महतो को "हिन्दी आशु काव्यश्री सम्मान" दिया गया। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी आशु काव्य लेखन प्रतियोगिता लेखन में दिया गया है। ऑनलाइन प्रतियोगिता में उत्कृष्टता के आधार पर 120 रचनाकारों का चयन हुआ था। विश्व भर में विविध कार्यक्रमों के तहत विश्व हिंदी दिवस पर नेपाल में कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा ऑनलाइन अन्तरराष्ट्रीय हिंदी आशु काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर हिंदी दिवस मनाया गया। देवनागरी लिपि के सरंक्षण तथा भाषिक मैत्री विकास के उद्देश्य से आयोजित कविता प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत तथा अमेरिका से लगभग 500 हिंदी रचनाकारों ने प्रतियोगिता में उपस्थिति दर्ज की थी। जिसमें से उत्कृष्टता के आधार पर 120 रचनाकारों का चयन कर हिंदी आशु काव्य सम्मान से सम्मानित किया गया है। इन्ही रचनाकारों में झारखंड के बोकारो जिले के बगदा से खोरठा युवा कवि संदीप कुमार महतो को भी 'हिंदी आशु काव्यश्री सम्मान' पत्र प्रदान किया गया है। महतो जी को यह सम्मान उनकी कविता 'अपनी भाषा हिन्दी' के लिए दिया गया है। बता दें कि संदीप कुमार महतो का पिछले कई वर्षो से अपनी मायकोरवा भाषा खोरठा में डोंगल चेठा, आजीक गांव, जुड़गुडा, जाड़ेक रउद, खोरठा करम गीत आर कथा प्रकाशित है साथ ही कई पत्र पत्रिकाओं में गीत, कविता, कहानी शोधालेख भी प्रकाशित हो चुका है।
सम्मान मिलने पर स्नातकोत्तर खोरठा विभाग के विभागाध्यक्षा डॉ. कुमारी शशि,
डॉ. दिनेश कुमार, मनोज कुमार, सुजाता कुमारी, शिरोमणी महतो, विनय तिवारी, संजय महतो, पुनीत साव, डॉ. किशोर सुरिन, थानेश्वर महतो, अजय कुमार दास, अमन राठौर, विनोद उपाध्याय, सुभाष कालिंदी, राखी महतो, शांति महतो, मिथलेश कुमार महतो, सतीस करमाली, चंदन सिंह आदि ने शोसल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है।