बोकारो : 10 मार्च को भूतपूर्व सरपंच व प्रखर समाजसेवी स्वगीय सुरेश कुमार जायसवाल की पुण्यतिथि पर सामाजिक-सांस्कृतिक जागरुकता हेतु अयोजित सात दिवसीय प्रहरी मेला शुरूआत की गयी। मेला के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पहले दिन झारखंडी साहित्यकारों व कलाकारों को 'झारखंड प्रहरी सम्मान' से सम्मानित का किया गया। इसी में खोरठा के युवा उभरते साहित्यकार संदीप कुमार महतो को भी 'झारखंड प्रहरी सम्मान' से सम्मानित किया। बता दे ये महतो जी को हाल-फिलहाल में नेपाल की ख्याति प्राप्त संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा "विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान" से सम्मानित किया गया था और बीते 10 मार्च को इन्हे झारखंड प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया है। महतो जी खोरठा व हिन्दी के युवा साहित्यकार मात्र झारखंड के ही नहीं बल्कि विश्व के महान साहित्यकारों में से एक है जिन्होंने डोंगल चेठा (खोरठा कविता संग्रह), आजीक गाँव (हिन्दी कविताओं का खोरठानुवाद), जाड़ेक रउद (खोरठाक विविध विधा), खोरठाक करम गीत आर कथा सम्पादक, जुरगुड़ा (खोरठा कविता संग्रह) सम्पादक, दू डाइर करंज फूल (खोरठा गद्य-पद्य संग्रह) सह सम्पादक, केंवराक गमक (खोरठा कविता संग्रह) सह सम्पादक, खोरठा दरपन (डिजीटल छह माही पत्रिका) संपादक हैं, जो खोरठा साहित्य जगत में इतिहास रचने का कार्य किया है। प्रहरी मेला कमिटी आज ऐसे युवा प्रतिभा को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस करती है । समारोह का संचालन पत्रकार दीपक सवाल ने किया था।
Social Plugin