चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने खोरठा, कुरमाली व संथाली भाषा में स्नातकोत्तर की पढ़ाई बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद एवं बिनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में चालू कराने के लिए एचआरडी विभाग से स्वीकृति दिलाने की मांग को विधान सभा में उठाया। विधायक ने सदन में बताया कि धनबाद और हजारीबाग में पीजी की पढ़ाई के लिए भवन बनकर तैयार है। अभी स्नात्तक तक की पढ़ाई हो रही है जबकि स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए एचआरडी से स्वीकृति जरूरी है। एचआरडी से स्वीकृति मिलने पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद एवं बिनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के छात्र-छात्राओं के हीत को ध्यान में रखते हुए भवन बनकर तैयार कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पीजी की पढ़ाई चालू कराने के लिए एचआरडी विभाग से स्वीकृति दिलाने की मांग की है। विधायक उमाकांत रजक के सदन में खोरठा,कुरमाली व संथाली भाषा की पढ़ाई चालू करने स्वीकृति मिलने से से छात्र-छात्राओं को लाभ होगा और राज्य बनने का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
आपको बता दे कि पिछले दिनों खोरठा छात्र मोर्चा के BBMKU के अध्यक्ष अशोक कुमार रजक और उनके साथियों के द्वारा माननीय विधायक जी को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसकी त्वरित पहल करते हुए विधायक जी ने विधानसभा में अपनी बात को रखी और जल्द से जल्द दोनों ही विश्वविद्यालयों में तीनों भाषाओं के पद सृजन व विभाग खोलने की मांग रखी गयी। इस पर मोर्चा के अध्यक्ष थानेश्वर महतो, संयोजक संदीप कुमार महतो, सचिव डॉ. अजय कुमार तथा मोर्चा के सभी सदस्यों ने विधायक जी को अभार जताते हूए विशेष बधाई दी है।
Social Plugin