Ticker

6/recent/ticker-posts

खोरठा, कुरमाली व संथाली भाषा की स्नातकोत्तर में पढ़ाई व पद सृजन एवं विभाग खोलने की मामला विधानसभा में उठाये जाने पर त्रि-भाषाविदों ने मिलकर दी बधाई


चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक ने खोरठा, कुरमाली व संथाली भाषा में स्नातकोत्तर की पढ़ाई बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद एवं बिनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग में चालू कराने के लिए एचआरडी विभाग से स्वीकृति दिलाने की मांग को विधान सभा में उठाया। विधायक ने सदन में बताया कि धनबाद और हजारीबाग में पीजी की पढ़ाई के लिए भवन बनकर तैयार है। अभी स्नात्तक तक की पढ़ाई हो रही है जबकि स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए एचआरडी से स्वीकृति जरूरी है। एचआरडी से स्वीकृति मिलने पर बिनोद बिहारी महतो  कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद एवं बिनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के छात्र-छात्राओं के हीत को ध्यान में रखते हुए भवन बनकर तैयार कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पीजी की पढ़ाई चालू कराने के लिए एचआरडी विभाग  से स्वीकृति दिलाने की मांग की है। विधायक उमाकांत रजक के सदन में खोरठा, कुरमाली व संथाली भाषा की पढ़ाई चालू करने स्वीकृति मिलने से छात्र-छात्राओं को लाभ होगा और राज्य बनने का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा। विधायक जी ने सभी को आश्वासन देते हुए कहे की इस वर्ष से विभाग खुल जाएगी साथ ही निरंतर पढ़ाई भी चलेगी। मौके पर खोरठा साहित्यकार डॉ. दिनेश कुमार, शांति भारत, अशोक रजक, संथाली से विवेक भूषण मुर्मू,  कुड़माली शोधार्थी पांडव महतो, कुड़माली के सहायक प्राध्यापक आनंद महतो, विकास करमाली, उज्जवल दास, सचिन कुमार महतो, राजीव महतो, राहुल कुमार, विक्रम कुमार, मुकेश बंसरिआर, रोहित कुमार, राढ़ करम महतो, मनोज कुमार महतो
सिमन महतो, हरिराम महतो, रवि कुमार महतो, राकेश प्रमाणिक, चुन्नीलाल माहतो, खोरठा युवा साहित्यकार संदीप कुमार महतो आदि।